फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers of Majra met IG

Rewari News: आईजी से मिले माजरा के ग्रामीण

Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Majra met IG
कुंड। मेवात के खोरी खुर्द में शिक्षक जयपाल आत्महत्या प्रकरण को लेकर खंड खोल के गांव माजरा के ग्रामीण यशु चेयरमैन की अगुवाई में रेवाड़ी रेंज के आईजी से मिले ओर इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। यशु
विज्ञापन

चेयरमैन की अगुवाई में मृतक मास्टर जयपाल के भाई कृष्ण कुमार, अनूप, राजेश, संजय सहित अन्य ग्रामीणों ने आईजी से शिकायत में कहा कि यह कोई आत्महत्या नहीं बल्कि सिस्टम द्वारा की गई एक हत्या है।
विज्ञापन

मास्टर जयपाल स्कूल के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन प्रताड़ित होते थे और उनके साथ मारपीट की जाती थी। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिदिन की प्रताड़ना ओर मारपीट से दुखी होकर ही शिक्षक जयपाल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशु चेयरमैन ने आईजी को बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज होने के बाद भी उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही के लिए तावडू व नूंह जाना पड़ता है, जो उनके गांव माजरा से काफी दूर है। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed