फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers informed about protection from cyber crime

Rewari News: ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers informed about protection from cyber crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को आशियाकी गोरावास व हांसावास गांव का दौरा किया। उन्होंने बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
डीएसपी कोसली विद्यानंद ने कहा कि नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। सभी चाहते हैं कि प्रदेश नशे से मुक्त हो। पुलिस गांवों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है, ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें। इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशे की सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही नशे की गर्त में फंसे लोगों की डी एडिक्शन सेंटर में काउंसिलिंग करवाने के साथ दवाई दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा हसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है।
विज्ञापन

नशा एक सामाजिक बुराई है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान गांव की पंचायत व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहें। सभी ने अपराध व नशे पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed