{"_id":"695ff4c1762e06188e07c19c","slug":"villagers-are-troubled-by-daily-traffic-jam-at-the-underpass-rewari-news-c-198-1-rew1001-231718-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंडरपास पर प्रतिदिन जाम से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंडरपास पर प्रतिदिन जाम से ग्रामीण परेशान
Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास पर लगा जाम। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-11 पर स्थित एलसी-9 अंडरपास पर लगातार लग रहे जाम से आसपास के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खोरी, चिमनवास, आलियावास, प्राणपुरा, नांगल मुंदी, कढ़ू, तीनों मामड़िया सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन इसी अंडरपास से होता है।
इसके अलावा इन गांवों से एनएच-11 पर जाने, खोरी बस स्टैंड पहुंचने तथा टीट, बवाना, गुमिना, हरजीपुर, कुंडल, पीथड़ावास, मेलावास, सुंदरोज और धामलवास जैसे गांवों में जाने के लिए भी यही अंडरपास एकमात्र रास्ता है।
वर्तमान में यहां एक अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते अंडरपास का आकार बढ़ाया जा रहा है। निर्माण कार्य के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
अंडरपास संकरा होने के कारण कई बार दोनों ओर से वाहन एक साथ अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे बीच रास्ते में फंसने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में वाहनों को पीछे करने को लेकर विवाद हो जाता है और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाती है।
ग्रामीण सुशील ने बताया कि अंडरपास के बीच में पहुंचने के बाद किसी भी वाहन को बैक करना बेहद कठिन हो जाता है। इसी वजह से दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है।
इसके कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। राकेश ने बताया कि जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।