फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Village secretary's wife commits suicide, family members allege murder, create ruckus in hospital

ग्राम सचिव की पत्नी ने किया सुसाइड, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 29 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Village secretary's wife commits suicide, family members allege murder, create ruckus in hospital
अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत करते मृतका के मायका पक्ष के लोग। - फोटो : Rewari
गांव मुडियांखेड़ा में ग्राम सचिव की पत्नी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुलाबी बाग की रहने वाली 31 वर्षीय सिमरन की शादी 2009 में गांव मुंडिया खेड़ा निवासी नवीन के साथ हुई थी। नवीन पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं तथा एक 10 साल का बेटा व 9 साल की बेटी है। बीती रात सिमरन में अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला का खत्म कर लिया। ससुरालियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व सिमरन के मायके वालों को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। साथ ही नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार सुबह सिमरन के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग नागरिक अस्पताल में आमने-सामने हो गए। कुछ देर के लिए परिजनों ने हंगामा भी किया और यह कहते हुए डेडबॉडी उठाने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की हत्या करके शव लटकाया गया है। हालांकि सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत ले ली है। शिकायत के आधार पर ही ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस सिमरन की मौत की असली वजह खंगालने में जुटी है। ससुरालियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या के असली कारणों का अभी तक नहीं चल पाया हैं। मायके वालों ने कहा कि उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था और उसके चलते हत्या की गई। पुलिस अब दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। - मोहम्मद जमाल, डीसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed