फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vikas left Ayodhya carrying Shri Ram flag

Rewari News: श्रीराम ध्वजा लेकर अयोध्या निकले विकास

Wed, 03 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vikas left Ayodhya carrying Shri Ram flag
रेवाड़ी। नारनौल से अयोध्या के लिए भगवान श्रीराम की ध्वजा लेकर पैदल निकले विकास यादव का स्वागत क
रेवाड़ी। नारनौल से अयोध्या के लिए भगवान श्रीराम की ध्वजा लेकर पैदल निकले विकास यादव का बुधवार को पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के कार्यालय में भाजपा नेता मुकेश कापड़ीवास के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद युवाओं ने भगवान श्रीराम के नारे व फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। इंदिरा गांधी विश्वविद्वालय में लॉ की पढाई कर रहे विकास यादव ने कहा कि एक जनवरी को अपने नारनौल स्थित अपने गांव से यात्रा की शुरुआत की थी, 22 जनवरी को भगवान श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के दिन अयोध्या पहुंचकर ध्वजा चढ़ाकर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा का मकसद युवाओं में सनातन चेतना का जागृत करना है।
विज्ञापन

भाजपा नेता मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति के चलते रामलला को टेंट में रहना पड़ा। अब वह दिन आ चुका है जब भगवान रामलला 500 वर्ष बाद नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के साथ रेवाड़ी में भी उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों की आस्था पूरी हो रही है। 22 जनवरी को रेवाड़ी में भी दीपक जलाने सहित अन्य भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान रामलला 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed