{"_id":"65623a430ac738967b05a906","slug":"vikas-bharat-jansamwad-sankalp-yatra-starts-on-30th-and-ends-on-26th-january-rewari-news-c-198-1-rew1001-6856-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा का आगाज 30 को और 26 जनवरी को समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा का आगाज 30 को और 26 जनवरी को समापन
Sat, 25 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शनिवार को विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शनिवार को विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर प्रदेशभर के जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान बातचीत की। कहा, केंद्र सरकार की ओर से 26 जनवरी 2024 तक चालाई जाने वाली विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करेगी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीएमसी उदय सिंह और अन्य संबंधित विभागाध्यक्ष वीसी में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस पात्र व संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी। हर गांव व वार्ड में सभी विभागों के अधिकारी योजना के बारे में न केवल लोगों को बताएंगे बल्कि मौके पर समाधान भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा की प्रतिदिन की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। केंद्र स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी जिला से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट समय पर भेजें। वहीं यात्रा के दौरान लोगों को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ की शपथ भी दिलाई जाएगी।
मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से लाभार्थी सांझा करेंगे अपने अनुभव
जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जागरूकता वाहन एक दिन में दो गांवों को कवर करते हुए नागरिकों को जागरूक करेंगे। यह संकल्प यात्रा 30 नवंबर से शुरू होगी और जिला के सभी शहर, गांवों, कस्बों और वार्डों में जाएगी। संकल्प यात्रा के दौरान 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यात्रा का समापन होगा।
हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी
यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, आयुष कैंप, क्रिड हेल्प डेस्क, सीएससी स्टाल, पीएम उज्ज्वला योजना, मेरा भारत पंजीकरण हेल्प डेस्क, एक्स सर्विस मेन और सर्विस मैन के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी।