{"_id":"682b771252f46253060f0e86","slug":"vehicles-are-being-parked-in-an-orderly-manner-due-to-fear-of-fines-rewari-news-c-198-1-rew1001-219792-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जुर्माने के डर से व्यवस्थित ढंग से खड़ी की जा रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जुर्माने के डर से व्यवस्थित ढंग से खड़ी की जा रही गाड़ियां
Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 27जिला बार एसोसिएशन में खड़ी गाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन ने पार्किंग में बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करने पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया था। अब जुर्माना देने से बचने के लिए लोगों ने व्यवस्थित ढंग से गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दी है।
एक सप्ताह पूर्व जिला बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया था कि पार्किंग में बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बताया था कि गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने से काफी दिक्कतें आ रही है।
तय किया गया कि अधिवक्ता या आम व्यक्ति ने पार्किंग में बेतरतीब गाड़ी खड़ी की तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अब कार्रवाई के डर से अधिवक्ता अपनी कार में दोनों और अपना विजिटिंग कार्ड या नाम लिखा पत्र और फोन नंबर के साथ छोड़ रहे हैं। इस कारण किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले गाड़ियों को इधर-उधर खड़ा कर देने से काफी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गाड़ी निकालते समय गाड़ी नहीं निकल पा रही थी, और गाड़ी में कोई नंबर ना होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मोटरसाइकिल या दो पहिया वाहनों को अक्सर कर पार्किंग के स्थान पर खड़ा कर दिया जाता था। निर्देश दिए गए कि उन्हें पूर्व निर्धारित जगह पर ही खड़ा किया जाए। कोर्ट के में गेट से घुसते ही एक और टू व्हीलर की पार्किंग तो दूसरी ओर फोर व्हीलर की पार्किंग निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं व्यवस्था को सुधारने के लिए मार्किंग भी की गई है।
वर्जन:
मजबूरी में जुर्माना लगाने का निर्णय लेना पड़ा था, क्योंकि अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। थोड़ी सी सख्ती से ही व्यवस्थाएं सुधारी जा सकती हैं। हमें अनुशासन का परिचय देना चाहिए।-विश्वामित्र, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन।