{"_id":"6afb4a55d6e22491a3026741","slug":"vehicle-movement-started-from-both-sides-on-dharuhera-bhiwadi-bypass-rewari-news-c-198-1-rew1010-248743-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू
Mon, 16 Nov 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा फ्लाइओवर के पास लगा जाम (फाइल फोटो)
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देने के लिए फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है। बाईपास पर एक तरफ मिट्टी की दीवार बनाकर पानी को मॉडर्न स्कूल के पास रोक दिया गया है। इससे धारूहेड़ा और भिवाड़ी के बीच दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
पहले धारूहेड़ा से भिवाड़ी की तरफ जाने वाली सड़क को यातायात के लिए खोला गया था। वहीं, सोमवार को भिवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ आने वाली सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री और अन्य अवरोधों को हटाकर रास्ते को समतल किया गया। इसके बाद इस तरफ से भी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है।
दूसरी ओर, अलवर बाईपास पर बने रैंप की दूसरी तरफ का रास्ता भी खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया गया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से शाम के समय बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को कम करना है, ताकि वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
स्थायी समाधान का इंतजार
प्रशासन की ओर से फिलहाल यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बाईपास पर जलभराव की मूल समस्या बरकरार है। मिट्टी की दीवार बनाकर पानी रोकना केवल अस्थायी उपाय है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करेंगे, ताकि बारिश या जलभराव के दौरान बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या से छुटकारा मिल सके।
वर्जन:
इस रास्ते सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती थी। आज से शुरू करवा दिया गया है।-अमन राव, वाइस चेयरमैन, धारूहेड़ा नगर पालिका