Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Various communities pass a resolution condemning remarks made against the Ahir community.

Rewari News: अहीर समाज पर टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Mon, 16 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Various communities pass a resolution condemning remarks made against the Ahir community.
सभा में अपनी बात रखते नगर पार्षद प्रवीण कुमार। संवाद
रेवाड़ी। सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों की ओर से मॉडल टाउन स्थित एक बैंक्वेट हॉल में समाज एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सभा आयोजित की गई। सभा में 3 नवंबर को एक न्यूज चैनल पर प्रो. संगीत रागी की ओर से अहीर समाज को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की गई।
विज्ञापन

सभा के लिए आरके श्योराण, रामेश्वर जांगड़ा, भगत सिंह संभ्रिया, राजेंद्र सैन, हेमंत ग्रोवर, देवेंद्र तिवाड़ी, पीके गुप्ता और मनोज यादव की अध्यक्ष मंडली बनाई गई। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से प्रो. संगीत रागी और चित्रा त्रिपाठी के खिलाफ उचित बीएनएस धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 21 नवंबर को नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। सभा का संचालन कैलाश चंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने समाज को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ आंदोलन गठित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने पारित किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

सभा में पार्षद प्रवीण कुमार, रमेश ठेकेदार, सुरेश कुमार, नवीन जांघू, ईश्वर सिंह, रामोतार, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, भागेश देवी, सचिन भूरथैला, राजकुमार जलवा, अजय सिंह, सुरेंद्र रोहिला, करतार सैन, कुलदीप सिंह, बुधराम पवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सभा में अपनी बात रखते नगर पार्षद प्रवीण कुमार। संवाद

सभा में अपनी बात रखते नगर पार्षद प्रवीण कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed