{"_id":"6a6b9b6d4c4407af04014604","slug":"van-mahotsav-celebrated-at-nehru-park-rewari-news-c-198-1-rew1003-242772-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नेहरू पार्क में मनाया गया वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नेहरू पार्क में मनाया गया वन महोत्सव
Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नेहरू पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करती नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल व
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से वीरवार को नेहरू पार्क में नगर स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस तौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश अहलावत विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है।
यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी अरुणा ढांडा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण देने की दिशा में सामूहिक प्रयास है।