फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vaccinations given to animals to protect them from mumps and mumps

Rewari News: पशुओं को गलघोंटू व मुंह-खुरपका से बचाव की लिए लगाए टीके

Tue, 05 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vaccinations given to animals to protect them from mumps and mumps
रेवाड़ी। पशुओं को गलघोंटू एवं मुंह खुरपका की बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन लगाती वेटरनरी सर्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। नाहड़ स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से सोमवार को गांव भड़ंगी में पशुओं को गलाघोंटू, मुंह व खुरपका बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगा गए।
पशुओं को गलाघोंटू व मुंह व खुरपका रोग से बचाने के लिए वेटरनरी सर्जन डॉ. नीलम यादव की अगवाई में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। डॉ. नीलम यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे नवंबर माह में चलाया जाएगा। इसके तहत चिकित्सकों की टीम घर-घर जाकर पशुओं को टीकाकरण करेगी। गलाघोंटू एवं मुंह खुरपका जैसी जानलेवा बीमारियों से पशुओं की सुरक्षा के लिए साल में दो बार टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपने पशुओं को टीका लगवाएं। टीकाकरण से दूध उत्पादन में कमी या गर्भपात जैसी समस्या नहीं होती है। टीकाकरण के बाद हल्का बुखार या टीकाकरण वाले स्थान पर गांठ बनने की संभावना रहती है। टीकाकरण के बाद टीका वाली जगह पर हल्की मालिश करने से समस्या का निवारण हो जाता है। इस अवसर पर वीएलडीए शशिकांत, वीएलडीए हैप्पी सिंह, वीएलडीए कुलदीप सिंह तथा अटेंडेंट नवीन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed