फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   vaccination, corona, 591 peoples vaccinate

नाहड़ और कोसली में 591 लोगों को लगाई वैक्सीन

Thu, 15 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
vaccination, corona, 591 peoples vaccinate
कोसली। कोसली नागरिक अस्पताल व नाहड़ सीएचसी के तहत बुधवार को 581 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। कोसली एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि बुधवार को कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में स्टाफ कर्मियों द्वारा 301 डोज लगाई गई। जिनमेें 18 से 45 आयु वर्ग के 89 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 212 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीएचसी नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को सीएचसी नाहड़ में टीम ने 18 से 45 आयु वर्ग के 137 लोगों को टीके की पहली डोज तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 154 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी डोज दी गई। सीएचसी नाहड़ के तहत आने वाले गांव कोहराड और भंडगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 51 नागरिकों की कोरोना की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे लक्षण प्रतीत होने पर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकारण बेहद जरूरी है। हम सभी को मिलकर इस महामारी को हराना है। इसके बचाव के लिए उचित दूरी व मास्क लगाना ही बेहतर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में टीका निशुल्क लगाए जा रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग इस टीकाकरण का लाभ उठाएं। एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को टीका की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेना बेहद जरूरी है। व्यक्ति को पहला टीका लगने के बाद दूसरी डोज कब लगेगी इसकी जानकारी फोन पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed