फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Use the Pharma Sahi Daam mobile app to know the correct price of medicines.

Rewari News: दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम मोबाइल एप का करें उपयोग

Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Use the Pharma Sahi Daam mobile app to know the correct price of medicines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह इकाई यह सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन रक्षक दवाएं हर नागरिक को उचित और नियंत्रित कीमतों पर उपलब्ध हों। यह सभी कदम प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री आरती सिंह राव ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम मोबाइल एप का उपयोग करें। यदि कहीं अधिक कीमत वसूली जाती है तो उसकी शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। इसके अलावा, नागरिक पीएमआरयू हरियाणा के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed