फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Update ATR regularly: DC

नियमित रूप से अपडेट करें एटीआर : डीसी

Thu, 02 Jan 2025 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Update ATR regularly: DC
फोटो : 11लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे आमजन। स्रोत :
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे अपने विभागों से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को नियमित रूप से अपडेट करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के मद्देनजर यदि जरूरत हो तो मौका मुआयना अवश्य किया जाए और समस्या के समाधान की दिशा में सभी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। विभागाध्यक्षों का यह दायित्व है कि वे जन समस्याओं का पूरी गंभीरता के साथ निपटारा करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में कार्य दिवस के दिन सुबह दस से बारह बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में पानी, पैमाइश, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन इत्यादि समस्याएं मुख्य रूप से रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर समाधान शिविर में आने वाली हर एक शिकायत पर उचित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उपमंडल स्तर पर भी ये समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को अपनी शिकायतों का समाधान करवाने के लिए चक्कर ना लगाने पड़े और एक ही स्थान पर उनकी समस्या का निवारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed