{"_id":"5ede851c8ebc3e904a74a7ba","slug":"unlock-rush-in-market-customers-rewari-rewari-news-rtk5585777148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दुकानदार बांट रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दुकानदार बांट रहे मास्क
विज्ञापन
बावल रोड स्थित बाजार में चहल-पहल।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अनलॉक-1 में छूट मिलने के बाद बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है। दुकानदार हो या ग्राहक सभी को पता है कि अब कोरोना के बीच ही जिंदगी को आगे बढ़ाना है। इस दौरान कोरोना के संक्रमण से बचने के साथ-साथ ही आर्थिक स्थिति को भी पटरी पर लाना जरूरी है। कोई कपड़ों की खरीददारी पर जोर दे रहा है तो कोई शादियों के लिए सामान खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं। वहीं प्रिंटिंग मशीन के दुकानों पर भी लोगों का आवागमन बढ़ने लगा है। लेकिन बावल रोड बाजार के दुकानदारों ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि सैनिटाइज कराने के बाद ही ग्राहकों को दुकानों में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा मास्क भी अनिवार्य कर दिया है। कोई ग्राहक बिना मास्क आता है तो दुकानदार उसे सामान देने से परहेज करते हैं।
दुकानदारों से बातचीत
बाजारों में आने लगे हैं ग्राहक: कृष्ण सैनी
दुकानदार कृष्ण सैनी ने कहा कि लंबे समय बाद बाजार खुले है। धीरे-धीरे बाजारों में भीड़ भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि कोरोना से बचाव को लेकर लोग जागरूक है, लेकिन फिर भी बिना मास्क आने वाले लोगों को सामान दने से परहेज किया जाता है।
ग्राहक को पहले किया जाता है सैनिटाइज
दुकानदार डीडी गुप्ता ने कहा कि दुकान में घुसने से पहले ग्राहक को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाता है। उसके बाद ही दुकान में प्रवेश कराया जाता है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। सभी दुकानदारों ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि बिना मास्क आने वालों को सामान नहीं देंगे।
विज्ञापन
सावधानी के साथ बढ़ना है आगे : क्रांति
कपड़ों के दुकानदार क्रांति यादव ने कहा कि दुकान में प्रवेश करने के पहले ग्राहक को सैनिटाइज किया जाता है ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इसके अलावा ग्राहकों को मास्क का भी वितरण किया जाता है। बिना मास्क आने वालों को खरीददारी नहीं करने दी जाती है।
बढ़ने लगा प्रिंटिंग का काम : शालू
दुकानदार शालू ने बताया कि शादी समारोह के बंद होने के कारण प्रिंटिंग प्रेस का काम भी लगभग ठप हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग बाजारों में आने-जाने लगे हैं। शादियों की भी तैयारी करने लगे हैं। ऐसे में प्रिंटिंग का कार्य भी चलने लगा है।
दुकानदारी के दौरान सावधानी जरूरी : प्रदीप
दुकानदार प्रदीप ने कहा कि जैसे-जैसे बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है दुकानदार भी सतर्क हो गए हैं। व्यापार के साथ जीवन भी जरूरी है। इसलिए दुकान पर आने वालों ग्राहकों को न केवल पहले सैनिटाइज कराया जाता है बल्कि बिना मास्क वालों के लिए मास्क भी उपलब्ध कराया जाता है।
बदल गई दुकानदारी : ध्यानसिंह
दुकानदार ध्यानसिंह ने कहा कि लॉकडाउन के बाद बाजार खुले तो दुकानदारी पूरी तरह से बदल गई है। अब ग्राहक भी पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हो गए हैं। खुद ग्राहक ही सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क आदि की ध्यान रख रहे हैं। लेन-देन कार्ड या फिर एप के माध्यम से हो रहा है।