फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Unity should be maintained like our elders: Rao Inderjit

अपने बुजुर्गो की तरह एकता को बरकरार रखा जाए : राव इंद्रजीत

Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Unity should be maintained like our elders: Rao Inderjit
प्रदेश में जब भी सरकार बनी है उसको बनाने में दक्षिण हरियाणा का योगदान रहा है और हर वक्त जब भी जरूरत पड़ी है दक्षिण हरियाणा ने हमेशा एकता दिखाई है। आज के युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने बुजुर्गों की तरह एकता को बरकरार रखा जाए। यह बात केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने गांव बव्वा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। जिला परिषद के निवृतमान जिला उप प्रमुख जगफूल यादव ने अपने साथियों के साथ का केंद्रीय मंत्री की मौजूदी में भाजपा का दामन थामा। राव इंद्रजीत ने पार्टी में उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज समय का तकाजा है कि दक्षिण हरियाणा को जिस तरह से पूर्व में एकता दिखाई है उसे बरकरार रखा जाए। राव ने कहा कि इस एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है कि रोहतक लोकसभा से हर हल्के से हारता आया, हमारे सांसद को कोसली विधानसभा ने जितवाया। उन्होंने कहा कि समय समय पर हमें परिसीमन के माध्यम से बांटने का काम किया गया, इसके बाद भी हमने एकता दिखाई। कनीना को विधानसभा से तोड़ा गया।
विज्ञापन

इसके साथ - साथ साल्हावास विधानसभा क्षेत्र को तोड़कर हमारी एकता में सेंध लगाने का काम किया गया। राव ने कहा कि यह क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है ओर पूर्व सैनिकों कि पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन देने का काम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही किया। सैनिक स्कूल बनाने की बात आई तो यह निर्णय हुआ कि जिस क्षेत्र में अधिक सैनिक हैं वहां सैनिक स्कूल बनाया जाए तो वह जिला रेवाड़ी को सैनिक स्कूल मिला। इसी प्रकार डिफेंस यूनिवर्सिटी बिनोला में बनी, वह भी हमें सैनिक बाहुल्य होने के कारण मिली। आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, अटेली के विधायक सीताराम ने अपनी बात रखी। इससे पूर्व राव को गांव बव्वा की ओर से पगड़ी पहनाकर व उदयभान डागर का गदा भेंट कर स्वागत किया गया। युवाओं ने बड़ी माला पहनाकर राव इंद्रजीत सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राव ने अपने पिता के पुराने दोस्त स्व. रामनारायण नंबरदार की बरसी पर गांव गुजरवास में पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे पिता का साथ दिवंगत ने दिया और हमारा साथ बाबूलाल नंबरदार निभा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष हुकमचंद, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शशिबाला, पूर्व जिला पार्षद शारदा यादव, उदयभान डागर, मुकेश जाहिदपुर, कोसली विधायक के पुत्र निशांत यादव, गांव बव्वा के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह जबकि कोसली प्रशासन से एसडीएम, डीएसपी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed