{"_id":"65eb007fb7ea432e3e0250f4","slug":"uncle-showered-money-on-niece-wedding-in-rewari-gave-1-crore-11-lakh-cash-15-tola-gold-and-half-kilo-silver-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: भांजियों के भात में मामा ने की धनवर्षा; 1 करोड़ 11 लाख नकद, 15 तोला सोना और आधा किला चांदी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: भांजियों के भात में मामा ने की धनवर्षा; 1 करोड़ 11 लाख नकद, 15 तोला सोना और आधा किला चांदी दिया
Fri, 08 Mar 2024 05:41 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:41 PM IST
सार
रेवाड़ी में अनोखी शादी देखने को मिली है। ओमप्रकाश ने अपनी दोनों भांजियों की शादी में पूरे एक करोड़ 11 लाख 151 रुपए कैश के अलावा सोना और चांदी शगुन के तौर पर दिए। शिवानी और शीतल के चाचा सुंदर ने बताया कि बेटियों के मामा जमींदार हैं और खानदानी रईस हैं।
विज्ञापन
मामा ने भरा भांजियों का करोड़ों का भात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के गांव मुंडनवास से झज्जर जाकर मामा ने अपनी भांजियों के भात में नोटों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं 15 तोला सोना और आधा किलो चांदी भी दी। इस दौरान मामा ने 1 करोड़ 11 लाख रुपये कैश का भात भरा है।
विज्ञापन
दरअसल, वीरवार को गांव सिकंदरपुर में सतगुरुदास की बेटी शिवानी और शीतल की शादी थी। शादी से कुछ घंटे पहले भात की रस्म अदा की गई। इसमें बेटियों के मामा रेवाड़ी जिले के गांव मुंडनवास निवासी ओमप्रकाश और देवी सिंह रावत भात लेकर पहुंचे। मामा ने जब भात की रस्म में 500-500 के नोटों की गडि्डयां निकालनी शुरू की तो वहां समारोह में मौजूद सभी लोग ये नजारा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
ओमप्रकाश ने अपनी दोनों भांजियों की शादी में पूरे एक करोड़ 11 लाख 151 रुपए कैश के अलावा सोना और चांदी शगुन के तौर पर दिए। शिवानी और शीतल के चाचा सुंदर ने बताया कि बेटियों के मामा जमींदार हैं और खानदानी रईस हैं। अभी वह रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी धूमधाम से की थी और अब अपनी भांजियों की शादी भी धूमधाम से की है। यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन