फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Unbalanced pickup fell into drain pulled out by crane

Rewari News: असंतुलित होकर नाले में गिरी पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान, क्रेन से निकाली बाहर

Thu, 29 Dec 2022 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 01:03 AM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला के पास हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से पिकअप को मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Unbalanced pickup fell into drain pulled out by crane
हाईवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी पिकअप को निकालती क्रेन। - फोटो : Rewari

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला के समीप बुधवार की दोपहर पिकअप गाड़ी 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से पिकअप को मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


पिकअप गाड़ी चालक निर्धारित स्थान पर माल खाली कर लौट रहा था। इस दौरान गांव भूड़ला के समीप अचानक असंतुलित होकर गाड़ी 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। हालांकि नाले में गाड़ी गिरने से पहले चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। नाले में पिकअप गिरने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ी को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। ड्राइवर को कोई चोट नहीं लगी हैं। गाड़ी असंतुलित होकर नाले में गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed