फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died in Road accident in Reawari

ओवरलोड डंपर का टायर फटने के बाद बोलेरो से भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Fri, 10 Jan 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in Road accident in Reawari
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी-नारनौल रोड पर स्थित कुंड कस्बे के हनुमान मंदिर के समीप वीरवार देर रात एक ओवरलोड डंपर की टायर फटने के बाद सामने से आ रही एक बोलेरो कैंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार मनेठी निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह से पिचक गई। शवों को बाहर निकालने में गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कुंड चौकी पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव मनेठी में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मनेठी निवासी हेमंत (23) व अभिलाष (25) वीरवार की रात नांधा मोड़ स्थित दोस्त के कार्यालय से बोलेरो कैंपर में सवार होकर अपने गांव मनेठी की ओर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे नारनौल रोड स्थित कुंड कस्बे के हनुमान मंदिर के समीप नारनौल की तरफ से आ रहे एक ओवरवोड डंपर का अगला टायर अचानक फट गया। इससे पहले कि हेमंत व अभिलाष कुछ समझ पाते ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर उनकी गाड़ी से आ टकराया। हादसे में बोलेरो पूरी तरह पिचक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को गैस कटर से कटवाकर दोनों युवकों की बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था हेमंत
23 वर्षीय हेमंत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। उसने कपड़े की दुकान खोली हुई थी। पिता अजीत की सारी जिम्मेदारी बेटे पर ही निर्भर थी। बेटे का काम ठीक चल गया था। घर का इकलौता चिराग होने के कारण पिता के अलावा उसकी मां व बहन का रो-रोकर बुरी हाल है। कमोबेश यही हालत अभिलाष के परिजनों की भी हो रही। दो भाइयों में अभिलाष बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ जलीं दो चिताएं और गमगीन हुईं सभी की आंखें
सड़क हादसे का शिकार हुए हेमंत व अभिलाष की मौत के बाद शुक्रवार को गांव मनेठी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में गांव सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिस वक्त उनका अंतिम संस्कार किया गया, हर आदमी आंखें गमगीन थी। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। कुंड पुलिस चौकी प्रभारी बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि ओवरलोड डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed