फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two women accused of purse theft arrested

Rewari News: पर्स चोरी की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two women accused of purse theft arrested
रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने महिला के बैग से पर्स चोरी करने के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मांढैया खुर्द निवासी सुशीला व गांव परखोत्तमपुर निवासी वर्षा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

8 मार्च को गांव मीरपुर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी जेठानी के साथ घंटेश्वर मंदिर के पास बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। दोनों ने बाजार से सामान खरीदा था। इसके बाद वह दुकानदार को पैसे देने लगी तो बैग की चेन खुली हुई थी। बैग से पर्स गायब मिला। पर्स में उसके दो हजार रुपये, दो नोज पिन व अन्य कागजात थे। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो महिला आरोपी गांव मांढैया खुर्द निवासी सुशीला व गांव परखोत्तमपुर निवासी वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कब्जे से पर्स से चोरी किए दो हजार रुपये व अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन




...................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed