{"_id":"637520f6efcfa924a66efcbf","slug":"two-new-motor-pumps-will-be-installed-in-kalaka-water-tank-at-a-cost-of-12-lakhs-rewari-news-rtk663656678","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाका वाटर टैंक में 12 लाख की लागत से लगेंगे दो नए मोटर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाका वाटर टैंक में 12 लाख की लागत से लगेंगे दो नए मोटर पंप
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव कालाका स्थित जलघर में पांच दिसंबर को नहर का पानी आने से पहले करीब 12 लाख रुपये की लागत से दो मोटर पंप लगाए जाएंगे, जिससे शहर में पानी की राशनिंग को सुचारु हो सकेगा। बुधवार को यहां बनाए गए पांच वाटर टैंकों की सफाई की गई, जिनकी क्षमता 180.91 लाख गैलन पानी की है। फिलहाल इसमें एक मोटर पंप से पानी भरा जाता है, जिससे काफी समय लग जाता था।
वाटर टैंक की सफाई के बाद अब शहरवासियों को साफ पानी मिल पाएगा। वहीं दो नए मोटर पंप लगने से पानी भी जल्दी से भरा जाएगा। टैंक में पानी भरने के बाद जलघर में फिल्टर होने के बाद घरों तक सप्लाई होती है। इन दिनों 15 से 20 दिनों में नहर से पानी सप्लाई हो रही है। ऐसे में इन टैंक में जमा पानी ही फिल्टर होकर घरों तक एक दो दिन छोड़कर सप्लाई किया जा रहा है। शहर में नहरी परियोजना पर आधारित पेयजल सप्लाई है। यहां नहर के पानी को कालाका और लिसाना में बने जलघरों में एकत्रित किया जाता है। इसके बाद वहां से धारूहेड़ा चुंगी और नगर परिषद में बने टैंक के माध्यम से शहर की कालोनियों में पानी सप्लाई छोड़ा जाता है। शहर में लंबे समय से दूषित पानी मिलने की शिकायतें आ रही थी। जिसकी वजह से विभाग की ओर से वाटर टैंकों को साफ कराया गया है।
--
वाटर टैंक को साफ कराया गया है। अब शहर के लोगों की दूषित पानी जैसी शिकायतें नहीं आएगी। इसके साथ ही दिसंबर तक दो नए मोटर पंप लगाए जाएंगे। इसके बाद पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
-दीपक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग