{"_id":"688fac79d2dd1ffc3d073725","slug":"two-members-of-bawaria-gang-arrested-more-than-10-cases-registered-against-both-rewari-news-c-198-1-rew1001-223611-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावरिया गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दोनों पर 10 से अधिक मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावरिया गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, दोनों पर 10 से अधिक मामले दर्ज
Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 26 पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। घर में घुसकर ननद-भाभी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने और फर्श खोदकर जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के भरतपुर व हाल मुकाम फरीदाबाद के कुरैशीपुर गांव निवासी टीटू के खिलाफ लूट, चोरी और डकैती के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी हिसार के नारनौंद निवासी मदन के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में 10 से अधिक लूट, चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। मदन शादीशुदा है और उसकी 6 साल की एक बेटी है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पहले भी महेंद्रगढ़ से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र ने बताया कि बावरिया गैंग में कुल पांच सदस्य हैं। यह सभी फरीदाबाद और राजस्थान के रहने वाले हैं। दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायशा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसी गैंग ने 29 मई 2025 को फरीदाबाद के छायशा थाना एरिया में बावरिया समाज के ही एक परिवार को इसी प्रकार लूटा और परिवार की महिलाओं से दुराचार किया था।
-
3 अप्रैल को बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
3 अप्रैल को एक गांव में कुछ बदमाश एक घर में घुस गए थे। उन्होंने गन पॉइंट पर परिवार की महिलाओं को चुप कराने के लिए उनके बच्चे को उल्टा लटका दिया था। बदमाशों ने घर के मुखिया की पत्नी और बहन को डरा-धमका कर न सिर्फ उनके कपड़े उतरवाए बल्कि दोनों से अश्लील हरकतें करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद बदमाश बक्से और अलमारी के ताले तोड़ने के अलावा घर का फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी निकालकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को गैंग के एक मेंबर का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंची। डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि 29 जून को गैंग ने राजस्थान में चुरू जिले के राजगढ़ में एक परिवार की महिलाओं के साथ गैंगरेप और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।