{"_id":"6657972fe18a2cf43f00fcb7","slug":"two-main-accused-in-murder-case-caught-peshawar-turned-out-to-be-the-culprit-rewari-news-c-198-1-rew1001-204967-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हत्या के मामले के दो मुख्य आरोपी पकड़े, पेशावर अपराधी निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हत्या के मामले के दो मुख्य आरोपी पकड़े, पेशावर अपराधी निकले
Thu, 30 May 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव गाजी गोपालपुर में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव मांढैया खुर्द निवासी आशीर्वाद और गाजी गोपालपुर निवासी बादल के रूप में हुई है।
इस मर्डर केस के दोनों आरोपियों को बादल को धारूहेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आशीर्वाद के खिलाफ थाना सदर, सिटी, खोल, जाटूसाना, रामपुरा में मारपीट व लड़ाई-झगडे के 8 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आरोपी बादल के खिलाफ थाना जाटूसाना, कोसली व थाना जीआरपी रेवाड़ी में मारपीट, डकैती व आर्म्स एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं।
1 मई की रात को किया था हमला
पुलिस ने बताया कि गांव परखोत्तमपुर निवासी प्रदीप उर्फ सोनू अपने साथी गांव डालियाकी निवासी दयाराम, गांव परखोत्तमपुर निवासी गोवर्धन व जितेन्द्र के साथ 1 मई की रात जाटूसाना स्थित चिलिंग सेंटर के पास एक दुकान पर बैठा हुआ था। उस समय गांव गोपालपुर गाजी निवासी बादल ने गोवर्धन के पास कॉल की और कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। बादल ने गोवर्धन को अपने घर गांव गाजी गोपालपुर बुला लिया।
विज्ञापन
गोवर्धन और उसके दोस्त बाइकों पर सवार होकर गांव गाजी गोपालपुर में बादल के मकान के पास पहुंच गए। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे बादल के साथी चीकू, आशीर्वाद व युवकों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हमले में चारों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए और आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में ही डालकर तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल गोवर्धन के ज्यादा चोट होने के कारण गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।