फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two lakh rupees were cheated by hypnotizing the elderly in Shahpur

Rewari News: शाहपुर में बुजुर्ग को सम्मोहित कर दो लाख रुपये ठगे

Sat, 17 Jun 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were cheated by hypnotizing the elderly in Shahpur
बावल। गांव शाहपुर निवासी एक बुजुर्ग को बाइक सवार तीन युवकों ने सम्मोहित कर दो लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग को होश आने पर उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी मीरसिंह ने बताया कि मिनी सचिवालय से पैदल ही बावल कस्बा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान साबन चौक फ्लाईओवर के समीप बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए तथा उससे बात करने लगे। बातों में फंसाने के बाद एक युवक बुजुर्ग को लेकर गांव शाहपुर उसके घर गया, जहां से बुजुर्ग ने दो लाख रुपये लेकर युवक को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद वह आरोपी युवक की बाइक पर बैठकर साबन चौक फ्लाईओवर गया, जहां आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग को होश आया तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद बावल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच शुरू करने के साथ बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

आरोपी की बाइक पर बैठा दिखा बुजुर्ग
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आरोपी युवक की बाइक पर बैठकर गांव की ओर से जा रहा है तथा कुछ समय बाद वहां भी उसी युवक की बाइक पर बैठकर आ रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी युवकों ने बुजुर्ग को सम्मोहित कर रुपये ठगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रथमदृष्टया सम्मोहन का मामला प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
-थाना प्रभारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed