फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two bikes set on fire in broad daylight, ransom of Rs 1 lakh demanded

Rewari News: दिनदहाड़े दो बाइक आग के हवाले, 1 लाख की फिरौती मांगी

Wed, 15 Oct 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two bikes set on fire in broad daylight, ransom of Rs 1 lakh demanded
बाइक को आग लगाते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी। - फोटो : 1
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद बदमाशों ने शिकायतकर्ता को फोन करके 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाई गई है।
विज्ञापन

घटना के कुछ ही मिनट बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अब 1 लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक वारदात को अंजाम देते हैं। नीली टी-शर्ट पहने युवक दोनों बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालता है जबकि दूसरा युवक आग लगाता है। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में दहशत और भय का माहौल बन गया। पुलिस को दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने और 1 लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत मिली है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि या ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी रखें तो तुरंत 112 या नजदीकी थाना में सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


---------
वर्जन:
एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। -सीमा, प्रभारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed