फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of selling drugs and injections arrested

नशे की दवाई व इंजेक्शन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of selling drugs and injections arrested
जिला पुलिस की नारकोटिक्स सैल ने नशे की दवाई व इंजेक्शन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के धारूहेड़ा चुंगी निवासी महेश उर्फ पागंलिया व मोहल्ला छीपटवाड़ा निवासी कर्ण उर्फ कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 113 अवैध नशीली टेबलेट्स व 2 नशीले इंजेक्शन की शीशी व 2 इंजेक्शन की सिरिंज बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशे की दवाइयां तथा इंजेक्शन बेचते हैं तथा इस समय छीपटवाड़ा मोहल्ला में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स सैल की टीम मोहल्ला छीपटवाड़ा में पहुंची तो वहां बताए गए हुलियानुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा था तथा दूसरा मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने नशे की दवाई बेचने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed