{"_id":"660a86836c32d19e7c0e41e1","slug":"two-accused-of-liquor-smuggling-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-202643-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने कैंटर से शराब तस्करी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला चरखी दादरी के लुहारू रोड निवासी हितेश व जिला भिवानी के गांव गुजरानी निवासी सुभाष चन्द के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। सुभाष चन्द को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि हितेश को पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 13 मार्च को थाना रोहड़ाई पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर की तरफ से एक कैंटर गाड़ी में शराब भरकर रेवाड़ी की तरफ लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने रोहड़ाई मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रही कैंटर को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने कैंटर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे वह पलट गया। कैंटर गाड़ी की जांच की तो बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी चालक बलराज सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया था कि वह शराब लेकर गुजरात जा रहा था। पता चला कि कैंटर दो साल पहले जिला भिवानी के गांव गुजरानी निवासी सुभाष चन्द द्वारा खरीदी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी सुभाष चन्द को गिरफ्तार किया। सुभाष ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उसने अपनी गाड़ी को अवैध शराब तस्करी के लिए 1 लाख रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से जिला चरखी दादरी निवासी हितेश को दे रखी है। आरोपी हितेश अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब से कम कीमत में शराब खरीद कर गुजरात में सप्लाई करता था।