फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of firing on STF team on production warrant

Rewari News: एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने के दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर, 2 दिन की मिली रिमांड

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing on STF team on production warrant
फोटो 17पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
कुंड। थाना खोल पुलिस ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी नितिन और यशपाल जिले के गांव ओलांत के निवासी हैं।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 19 अगस्त की रात एसटीएफ की टीम गांव भठेड़ी में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी नितिन और यशपाल एक कार में सवार होकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमें निरीक्षक अनिल कुमार (एसटीएफ पलवल) घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के संबंध में थाना खोल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना खोल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपियों को पेश किया और उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल हुंडई कार भी बरामद कर ली है। पूछताछ जारी है और पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
थाना खोल पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जो गंभीर सुरक्षा मामले के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

एसटीएफ और थाना खोल पुलिस टीम ने इस घटना के बाद अलर्ट जारी किया और आरोपी भाग न सकें इसके लिए क्षेत्र में चेकिंग बढ़ा दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे और उनकी गिरफ्तारी से अन्य आपराधिक मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed