फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of firing in property dealer's office arrested

Rewari News: प्राॅपर्टी डीलर के आफिस में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing in property dealer's office arrested
फोटो: 9रेवाड़ी। युवकों पर फायरिंग करने मामले में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत: पु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी की टीम ने शहर के पटौदी रोड पर प्राॅपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे दो युवकों पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव डहीना निवासी विकास उर्फ विक्की व गांव गोकलगढ़ की जवाहर कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ अनाड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी रेवाड़ी निवासी सचिन यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने पटौदी रोड पर अपना प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस बना रखा है। 23 अगस्त को उसके ऑफिस पर गांव गोकलगढ़ निवासी योगेश सैनी व गांव साहलावास गुर्जर निवासी रविकांत उर्फ रविंद्र चंद्र बैठे हुए थे तभी गांव गोकलगढ़ निवासी मोहित व गांव डहीना निवासी विक्की वहां आए और जान से मारने की नियत से उन्होंने योगेश सैनी व रविकांत उर्फ रविंद्र चंद्र पर फायरिंग शुरु कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। इस मामले में अपराध शाखा-एक रेवाड़ी पुलिस ने वीरवार को मामले में दोनों आरोपी विकाश उर्फ विक्की व मोहित उर्फ अनाडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed