फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused including a minor were arrested in the mobile snatching case

मोबाइल छीनने के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused including a minor were arrested in the mobile snatching case
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रवीन उर्फ लल्ला उर्फ शूटर के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में एक नाबालिग का नाम सामने आने पर नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विमला देवी ने बताया कि वह गांव पानी पुरवा जिला कानपुर यूपी की रहने वाली है। वर्तमान में गांव करनावास में किराए में रह रहीं हैं। वह बावल में निजी कंपनी में काम करती है। रविवार को दोपहर बाद जब वह कंपनी से ड्यूटी के बाद सहेली के साथ पैदल घर की ओर आते समय फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed