{"_id":"685ee2de1e6693faf402d74a","slug":"two-accused-arrested-for-firing-on-youth-rewari-news-c-198-1-rew1001-221726-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
कुंड। थाना खोल पुलिस ने गांव नांधा निवासी युवक शिवम पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों गांव नांधा निवासी हिमांशु उर्फ सोनू व विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु उर्फ सोनू के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। नांधा निवासी शिवम ने फायरिंग के मामले में 18 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी।
वह अपने घर पर मौजूद था। मकान के गेट के पास बाइक रूकने की आवाज आई तो वह घर के बाहर आ गया। वहां दो बाइकों पर चार युवक सवार थे। उनमें एक उनके गांव का हिमांशु बाइक से उतरकर उसकी ओर आया। उसने उस पर पिस्टल से गोली चला दी। वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दिपेश गोली की आवाज सुनकर बाहर आया तो उस पर भी हिमांशु ने पिस्टल तान दी। हिमांशु के साथ उसके गांव का रहने वाला विकास, खोल निवासी नैनी व अन्य लड़का था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव खोल निवासी नितीश उर्फ नैनी व गांव नांधा निवासी सन्नी यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले पुलिस ने हिमांशु उर्फ सोनू व विकास को भी गिरफ्तार कर लिया है।