फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trying to crush the policemen who were on patrol with the car

गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trying to crush the policemen who were on patrol with the car
रेवाड़ी। गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर शुक्रवार तड़के कुछ लोगों ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों की गाड़ी की टक्कर लगने से पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर होने के कारण शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मीरपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, चालक रमेश कुमार व होमगार्ड राजेंद्र सिंह के साथ रात्रि गश्त पर थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वह इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तभी मीरपुर की तरफ से तेज स्पीड में एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर चौकी इंचार्ज ने पुलिस वाहन को सड़क किनारे रुकवा लिया और टार्च जलाकर चालक से गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी तथा पुलिस के वाहन को टक्कर मारते हुए खटावली की तरफ भाग गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में गाड़ी चालक ने पहले अचानक ब्रेक लगा दिए और फिर पीछे लेकर पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से पुलिस का वाहन सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पलट गया। कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन हमलावरों का पता नहीं लग पाया। तीनों घायल पुलिसकर्मियों ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां से एसआई राकेश को रेफर कर दिया गया। राकेश कुमार को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी में पुलिस को पशु चोरों या गोतस्करों के होने का संदेह है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed