{"_id":"623b645e1ac28d35de30f375","slug":"truth-exposed-through-film-the-kashmir-files-dr-banwari-lal-rewari-news-rtk641865089","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के माध्यम से सत्य हुआ उजागर : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के माध्यम से सत्य हुआ उजागर : डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन
मॉल में फिल्म देखने जाते सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल व कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को एक मॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से कश्मीरियों पर हुए अत्याचार व उनकी पीड़ा को महसूस किया। फिल्म में सत्य का उजागर किया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन काला अध्याय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 1990 के आसपास कश्मीर में जो भी घटना हुईं, वह हमारे सामने नहीं आईं। इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का सच सामने आ गया है। इसके लिए फिल्म निर्माता व निर्देशक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुए अत्याचार की दर्दनाक घटना को जीवंत कर देने वाली यह फिल्म नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराती है।
सहकारिता मंत्री ने लोगों से फिल्म देखने का अनुरोध करते हुए कहा कि फिल्म के माध्यम से देश की वो सच्चाई दिखाने का काम किया जा रहा है, जो शायद आज तक आम जनमानस तक नहीं पहुंच पाई थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि इतिहास की सच्चाई है। इस दौरान फिल्म देखने के उपरांत दर्शकों ने सहकारिता मंत्री के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया नमन
सहकारिता मंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नमन किया। साथ ही कहा कि क्रांतिकारियों का बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करेगा।