{"_id":"6298ebf8b5f97e3bb34422e5","slug":"truck-collided-with-pcr-on-delhi-jaipur-highway-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Rewari: अनियंत्रित ट्रक ने पीसीआर को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Rewari: अनियंत्रित ट्रक ने पीसीआर को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल
Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:27 PM IST
सार
आनन-फानन में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मद्द से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस की पीसीआर को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई जबकि पुलिस के कई जवान घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।रेवाड़ी पुलिस की पीसीआर नंबर-1 दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर गुरुवार शाम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक अनियंत्रित ट्रक दिल्ली की तरफ से आया और सीधे पीसीआर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में होमगार्ड सुठानी निवासी नवीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस के अलावा पीसीआर के पास खड़े कई लोग घायल हो गए।
आनन-फानन में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मद्द से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन