फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trouble due to waterlogging in the city, life stopped

Rewari News: शहर में जलभराव से परेशानी, थम सी गई जिंदगानी

Mon, 10 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging in the city, life stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रविवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों की जिंदगी थम सी गई थी। इस दौरान करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

इस दौरान बावल में सबसे ज्यादा 52 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भी बारिश होने का अलर्ट है। बारिश के चलते कई जगह बाजारों में दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन


जिले में रविवार की सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। विभिन्न मोहल्लों के निचले इलाके में घरों के अंदर बरसात का पानी घुसने से लोग पानी निकासी करते रहे। सड़क और नालियों में पानी भरने से सीवर भी ओवरफ्लो हुए। शहर के माॅडल टाउन, ब्राॅस मार्केट, कंपनी बाग, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, भाड़ावास गेट, दिल्ली गेट, कानोड गेट, नाईवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल का मुख्यद्वार, नई आबादी, नई बस्ती, रामपुरा रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड, नई अनाजमंडी सहित विभिन्न इलाकों में कई फीट पानी भरने से वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग जूझते रहे। जिले में रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम को 5 बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान सबसे ज्यादा बावल में 52 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई। इसके बाद मनेठी में 26, रेवाड़ी में 20, पाल्हावास में 15, डहीना में 14, काेसली में 10, नाहड़ में 7 व धारूहेड़ा में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से बाजरा, कपास, पशु चारा, दलहन और अन्य पेड़ पौधों को फायदा हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed