फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tricolour procession taken out to pay homage to the martyrs

Rewari News: तिरंगा यात्रा निकालकर बलिदानियों को किया नमन

Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tricolour procession taken out to pay homage to the martyrs
फोटो : 18बावल में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और जिलाध्यक्ष वंदना पोपली मौजूद रहीं। कार्यकर्ता लोक विश्रामगृह में एकत्र हुए, जहां से तिरंगा लेकर यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा भगतराम चौक, चौधरी छोटूराम चौक और अंबेडकर चौक होते हुए बलिदानियों व महापुरुषों की प्रतिमाओं तक पहुंची, जहां माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि बलिदानियों के सम्मान में सभी को नमन करना चाहिए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शहीदों को याद कर, उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि घरों पर तिरंगा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें।

भगत सिंह स्मारक पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर अनिल रायपुर, भीम सिंह सरपंच, पूनम देवी, सूर्यकांत, दीनदयाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed