फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tribute paid to Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary

Rewari News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 Feb 2024 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए।
कोसली। नाहड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल के सभी पदस्थ कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पदस्थ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष प्रदीप बव्वा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है। भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युवा अनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद नामक विचारधारा दी। उनकी नीतियों पर चलने की जरूरत है और भारत सरकार उनके द्वारा दिए गए अंत्योदय नारा के ऊपर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला सचिव सरदार सिंह बहाला, नाहड़ ब्लॉक समिति अध्यक्ष दुष्यंत यादव, मंडल महामंत्री राम अवतार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेश चंद्र लखेरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed