फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trend... Every 5th passenger is buying railway tickets by making online payment

Rewari News: ट्रेंड... हर 5वां यात्री ऑनलाइन पेमेंट कर खरीद रहा रेल टिकट

Thu, 10 Apr 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trend... Every 5th passenger is buying railway tickets by making online payment
भाड़ावास फाटक की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे के अनुसार पिछले एक साल में ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे टिकट खरीदने के पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार रेलवे बोर्ड ने कुछ माह पहले यूटीएस मोबाइल एप से टिकट बनाने के नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद अब कोई भी यात्री घर बैठे ही देश के किसी भी स्टेशन के लिए जनरल टिकट बना सकता है। इस बदलाव के बाद से यूटीएस मोबाइल एप पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वहीं, जुलाई में रेलवे द्वारा जयपुर डिविजन के दर्जनों स्टेशनों सहित रेवाड़ी जंक्शन की सभी टिकट बुकिंग काउंटर पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई थी।
विज्ञापन

इस सुविधा के मिलने के बाद से बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुकिंग काउंटर से ऑनलाइन माध्यम से ही जनरल व रिजर्व टिकट की खरीदारी कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2023 में रेवाड़ी जंक्शन से 60 लाख 7 हजार 776 यात्रियों ने यात्रा के लिए 49. 31 करोड़ की टिकट खरीदी। इनमें 8 लाख 76 हजार 439 यात्रियों ने 18.34 करोड़ की ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट खरीदी। यानी 2023 में हर 7वां यात्री ही ऑनलाइन टिकट खरीद रहा था। वहीं, 2024 में 65 लाख 18 हजार 492 यात्रियों ने 50 करोड़ की टिकट खरीदी। इनमें से 14 लाख 83 हजार 339 यात्रियों ने 22 करोड़ 76 लाख की ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट खरीदी। इस हिसाब से 2023 से 2024 में ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्री 70% बढ़ोतरी के साथ 6 लाख 6 हजार 960 बढ़े है और अब हर 5वां यात्री ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट की खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed