फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tree branches hanging on the roads, fear of accident

Rewari News: सड़कों पर लटक रहीं पेड़ों की टहनियां, हादसे का डर

Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tree branches hanging on the roads, fear of accident
फोटो : 12रेवाड़ी। कोर्ट रोड पर लटक रही पेड़ की टहनियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ठंड के मौसम में अब धुंध छाने लगा है। इसके बाद भी अभी तक सड़कों के किनारे स्थित पेड़ों की टहनियों की छंटाई नहीं की गई। ऐसे में सड़क की तरफ लटक रही पेड़ों की टहनियों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
कोहरे के मौसम में सड़कों पर लटक रहीं पेड़ों की टहनियां हादसों का कारण बन सकती हैं। जिले की ऐसी कई सड़कें हैं, जहां पर पेड़ बड़े हो चुके हैं और उनकी टहनियां बाहर की ओर लटक रही हैं। कोहरे के मौसम में तेज रफ्तार वाहन चालकों ये टहनियां नजर नहीं आती है जिससे हादसे होते हैं। मगर फिर भी जिले की विभिन्न सड़कों पर प्रशासन की तरफ से ओर ध्यान नहीं दिया गया है। ये टहनियां आज से नहीं लंबे समय से इसी प्रकार से है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधारी जा रही है। अनाज मंडी, कोर्ट रोड की तरफ कई पेड़ों की टहनियां सड़क की तरफ लटकी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के ग्रीन बेल्ट में हर जगह यह स्थिति देखने को मिल जाएगी। अवैध कटों की भरमार है। नियम के मुताबिक हाईवे पर अवैध कट नहीं होने चाहिए। यदि ये अवैध कट बने हुए हैं तो इनको जल्द बंद करवाना जरूरी है। इसके अलावा जहां ब्रेकर लगाने की आवश्यकता है तो वहां पर नियमानुसार ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। इसके साथ ही संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों का मैप तैयार कर चेतावनी साइन बोर्ड लगाए जाने जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी झाड़ियों को नहीं काटा गया

कोसली-कनीना मार्ग के किनारे उगी झाड़ियां सड़क की तरफ झुकी हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है। इसकी शिकायत होने के बाद भी वन विभाग और लोक निर्माण विभाग ने झाड़ियों को कटवाना उचित नहीं समझा। इस रोड पर पेड़ों और झाड़ियों के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। झाड़ियों के चलते सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टियां ढंक गई हैं। रात के समय सफेद पट्टी वाहन चालकों को नजर नहीं आती। सामने से आने वाले वाहनों की लाइटें पड़ने के बाद सफेद पट्टी नजर नहीं आने से दो पहिया वाहन चालक इन झाड़ियों में घुस जाते हैं।


वर्जन

कोसली-कनीना मार्ग का मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए जिम्मेदार विभाग को सफाई करने के लिए आदेश दिए जाएंगे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -जयप्रकाश, एसडीएम, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed