फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traffic jams occurring daily at Bhagat Singh Chowk.

Rewari News: भगत सिंह चौक पर रोजाना लग रहा जाम

Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams occurring daily at Bhagat Singh Chowk.
धारूहेड़ा में लगा जाम। संवाद
धारूहेड़ा। औद्योगिक नगरी धारूहेड़ा के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल भगत सिंह चौक पर सुबह और शाम के समय लगने वाला भारी जाम आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। ट्रैफिक लाइट व्यवस्था लागू होने के बावजूद यातायात सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नंदरामपुर बास रोड से होकर खुशखेड़ा, टपूकड़ा, बूढ़ी बावल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इसी चौक से होकर गुजरते हैं। वहीं भिवाड़ी-तिजारा मार्ग पर टोल टैक्स होने के कारण कई ट्रक चालक टोल से बचने के लिए धारूहेड़ा के इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे चौक पर यातायात दबाव और अधिक बढ़ जाता है और जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की दिल्ली दिशा से आने वाले वाहनों तथा नंदरामपुर बास रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव अन्य दिशाओं की तुलना में अधिक रहता है, लेकिन सभी दिशाओं को लगभग समान सिग्नल समय मिलने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रैफिक लोड के अनुसार सिग्नल टाइमिंग को वैज्ञानिक तरीके से पुनर्निर्धारित किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, कई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए लाल बत्ती होने के बावजूद चौराहा पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। कैमरा आधारित ऑनलाइन चालान व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू न होने के कारण नियम उल्लंघन पर अंकुश भी नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed