{"_id":"67cf2af4bbba6eaa940f0fcc","slug":"traders-should-remove-encroachment-otherwise-city-council-will-take-action-rewari-news-c-198-1-rew1001-216352-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारी हटा लें अतिक्रमण नहीं तो नगर परिषद करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारी हटा लें अतिक्रमण नहीं तो नगर परिषद करेगी कार्रवाई
Mon, 10 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 26सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण की वजह से लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीएमसी राहुल मोदी ने अतिक्रमण हटाने अभियान चलाने को लेकर सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी अगर व्यापारियों ने मंगलवार सुबह तक खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाएगी। शहर के मुख्य बाजारों के प्रधानों ने भी कहा कि अतिक्रमण गंभीर समस्या है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी भी कुछ नहीं करना चाहते।
प्रधानों ने कहा कि वे ऐसी कई बैठक में आ चुके हैं। बैठकों में योजना तो बनती है लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। जबकि वे खुद भी सहयोग करना चाहते हैं। व्यापारी राकेश भाटोटिया और व्यापारी सुभाष सैनी ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण हटाओ अभियान में अधिकारियों का पूरा सहयोग करेंगे। अधिकारी भी शहर के लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाएं, जिससे बाजार में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो।
जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी ने सर्कुलर रोड पर सभी संस्थान, प्रतिष्ठान, दुकानदार सहित सभी से सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण के कारण से यातायात में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त आमजन को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नगर परिषद की टीम कार्रवाई करेगी और उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
पैदल आने-जाने वालों को होती है परेशानी
शहर के बस स्टैंड के सामने सर्कुलर रोड पर नई सड़क बनने के बाद से ही लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। एक साइड की सड़क बंद कर दी गई है, दूसरी साइड की सड़क आवाजाही के लिए चालू है। दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने अपनी दुकान फुटपाथ तक बढ़ाई हुई है। ऐसे में फुटपाथ का उपयोग दुकानदार अपनी दुकान चलाने के लिए कर रहे हैं। पैदल आने जाने वाले लोगों को सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। एक ही साइड से ट्रैफिक का आवाजाही होने के कारण छोटे से लेकर बड़े वाहन यहीं से गुजरते हैं। हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई फार्मूला नहीं आया काम
नगर परिषद लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही थी लेकिन राजनीतिक दखल के कारण अतिक्रमण हटाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। जब कार्रवाई होती है, तो बाजार के ही कुछ दुकानदार अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर उसे रुकवा देते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने पीली पट्टी खींचकर अतिक्रमण रोकने के निर्देश कर्मचारियों को दिए, लेकिन यह फॉर्मूला कई बार फेल हो चुका। टीम भी गठित कर दी गई। दावा किया गया कि अब किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया।
वर्जन:
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने बताया कि अभियान से पहले सभी व्यापारियों को समझा दिया गया है। मंगलवार सुबह अभियान शुरू हो जाएगा। अगर सड़क पर कहीं भी अतिक्रमण मिला तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। अतिक्रमण सबसे बड़ी परेशानी है।