{"_id":"675dd2b30711dbbcf70339f4","slug":"traders-should-maintain-cctv-cameras-and-dvrs-rewari-news-c-198-1-rew1001-212763-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर दुरुस्त रखें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर दुरुस्त रखें व्यापारी
Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ठंड के मौसम में अपराध पर अंकुश के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियोें ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों, शराब ठेका संचालकों व ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए ताकि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों, शराब ठेका संचालकों व ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि अपने जानमाल की सुरक्षा सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरा और उनके डीवीआर को दुरूस्त रखें। अपने पास काम करने वाले कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स का सत्यापन जरूर कराएं। सभी अच्छे एवं उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि वो सभी चालू हालत में हो। समय-समय पर उनकी जांच करते रहें और अगर कोई कैमरा खराब हो जाए तो बिना देरी किए उसकी मरम्मत करवाएं। सीसीटीवी का कम से कम 90 दिन का बैकअप अवश्य रखें। उन्होंने कहा सभी लोग कैमरे को इस प्रकार स्थापित कराएं कि उनके सामने से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सीसीटीवी की डीवीआर को ऐसी जगह रखें जहां आसानी से ना पहुंचा जा सके।
बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों और व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई और सुझाव दिए। पुलिस प्रशासन ने गश्त को और बढ़ाकर व्यापारियों को हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता दुहराई। बैठक के दौरान ज्वैलर्स एसोसिएशन को बताया गया कि ज्वैलरी बेचने आने वालों के पहचान पत्र अवश्य देखें, साथ ही एक रजिस्टर में उनके नाम, मोबाइल नंबर व एड्रेस अवश्य लिखें और दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसका सत्यापन कर लें।