{"_id":"6451578f5d373422fc089484","slug":"traders-met-sp-regarding-arrest-of-robbery-accused-gave-three-days-ultimatum-rewari-news-c-17-1-141187-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले व्यापारी, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले व्यापारी, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी से मुलाकात करते व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सर्राफा बाजार में स्वर्ण व्यापारी के साथ 28 अप्रैल को पिस्तौल के बल पर हुई लूट के मामले में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी दीपक सहारण से मिला। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद करने की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने कहा कि डर के माहौल में व्यापार करना मुश्किल हो रहा है ऐसे में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
दूसरी ओर व्यापारियों का शहर के मोती चौक पर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर विभिन्न बाजारों के प्रधान व आईएमए के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को समर्थन दिया। धरने पर बैठे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जब से यह लूट की वारदात हुई है तब से सत्ता पक्ष का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
बता दें कि 28 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर आया नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर ज्वैलर्स से 30 लाख रुपये के जेवरात व करीब 80 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया था। वारदात के बाद से ही व्यापारियों में रोष है। इस मौके पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रधान बंसत गर्ग, मोती चौक के प्रधान पुरूषोत्तम दाम, अनिल अरनेजा, पवन बतरा, प्रदीप जैन, महेंद्र जैन, पूरणचंद सोनी, कैलाश सोनी, नीरज सोनी, योगेश सोनी, नरेश सोनी, जमनादास, संतोष सोनी, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।