फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trader arrested for embezzling crores

किसानों की उपज खरीदकर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trader arrested for embezzling crores
खोल। थाना खोल के अंतर्गत डहीना चौकी पुलिस ने वर्ष 2019 में किसानों की खरीदी हुई फसल के करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के गांव लिसान निवासी सुरेन्द्र हाल निवासी विकास नगर सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी व्यापारी पर लगभग 195 किसानों से खरीदी गई फसल की राशि देने में धोखाधड़ी करके करोड़ों रुपयों का गबन करने का आरोप है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जय सिंह ने 08 अगस्त 2019 को पुलिस में शिकायत दी थी कि लिसान निवासी किसान कई सालों से व्यापारी सुरेन्द्र कुमार को फसल देते आ रहे थे। वर्तमान में दो तीन वर्षों से सभी किसान इसी व्यापारी से देनदारी करते आ रहे हैं। जिससे कुछ राशि पहले की बकाया है। वर्ष 2018-2019 की कपास एवं सरसो की खरीद की पूरी राशि बकाया है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा राशि मांगने पर जुलाई मास के अंत तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन व्यापारी सुरेन्द्र कुमार 14 जुलाई 2019 को गांव छोड़कर भाग गया। पीड़ित किसानों के पास व्यापारी की कोई खबर नही हैं। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed