फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Torch rally taken out in honor of martyr farmers

शहीद किसानों के सम्मान में निकाली मशाल रैली

Fri, 05 Nov 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Torch rally taken out in honor of martyr farmers
गंगायचा टोल प्लाजा पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते किसान नेता। संवाद - फोटो : Rewari
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दीपावली की रात किसानों ने गंगायचा टोल पर शहीद किसानों के सम्मान में मशाल रैली निकाली। किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब चारों तरफ पटाखों की आवाज आ रही थी तो जिले के किसान किसान शहीद अमर रहे, दिवाली तब मनाएंगे जब जीत कर घर जाएंगे सहित कृषि कानून वापस लो के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने टोल प्लाजा पर शहीद किसानों के सम्मान में मशाल को प्रज्वलित किया और जुलूस निकाला। टोल प्लाजा के प्रधान टाइगर जोगिंदर सिंह ने मशाल को प्रज्वलित कर शहीद किसानों के सम्मान में मशाल रैली निकाली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता समय सिंह ने कहा कि रेवाड़ी में आंदोलन गति पकड़ चुका है। जय किसान आंदोलन के नेता सतपाल ने कहा कि किसान आंदोलन एक जन आंदोलन बन चुका है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेता पूर्व सैनिक राकेश कुमार सुनारिया ने कहा कि देश की सीमाओं पर किसानों के बेटे ने पहरा दिया है। अब देश के किसानों के आंदोलन में एक स्वयंसेवी के रूप में पहरा देंगे।
विज्ञापन

युवा किसान नेता भूपेंद्र सिंह राठी, कमल सिंह यादव, उमेश यादव, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए 6 नवंबर को टोल प्लाजा पर 11 बजे रेवाड़ी जिले के युवाओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान आंदोलन के लिए वॉलिंटियर्स भर्ती करेंगे और वॉलीबाल टूर्नामेंट का टोल प्लाजा पर आयोजन का भी फैसला लेंगे। भूतपूर्व सैनिक एवं मजदूर नेता बलराम सिंह यादव ने कहा कि श्रमिक संगठन किसान आंदोलन के साथ है। इस मौके पर आकाश सहित अन्य किसान व किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed