{"_id":"6a495487898a67269f017017","slug":"took-a-pledge-to-plant-trees-and-protect-them-rewari-news-c-198-1-rew1001-241320-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पौधरोपण कर उसका संरक्षण करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पौधरोपण कर उसका संरक्षण करने का लिया संकल्प
Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते पैक्स के पदाधिकारी। स्रोत : विभाग
कोसली। सहकारिता विभाग (एआर कार्यालय) की तरफ से मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एम पैक्स कोसली एट भाकली में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ सहकारिता विभाग की इंस्पेक्टर मधुबाला ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
मधुबाला ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष थावर सिंह, समिति सदस्य रण सिंह, प्रबंधक कुलदीप तथा कर्मचारी सुभाष, सुधीर, लीलू, मनोज और सचिन मौजूद रहे। बैंक की ओर से कुलदीप सिंह, रितु रानी, अनिल सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।