फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tokens of 1535 farmers were cut in Rewari and Kosli, 12 and a half thousand quintals of millet were purchased.

Rewari News: रेवाड़ी व कोसली में 1535 किसानों के टोकन कटे, साढ़े 12 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा

Thu, 03 Oct 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tokens of 1535 farmers were cut in Rewari and Kosli, 12 and a half thousand quintals of millet were purchased.
रेवाड़ी। रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में बुधवार को बाजरे की खरीद का दूसरा दिन रहा। इस दौरान सुबह के समय ही किसान टोकन कटवाने के लिए मंडी के गेट के बाहर पहुंच गए थे। रेवाड़ी नई अनाज मंडी में करीब 885 किसानों के टोकन कटे और 18 हजार क्विंटल बाजरा पहुंचा है। वेयरहाउस ने शाम 6 बजे तक करीब 200 किसानों से 5 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की है। खरीद देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

वहीं कोसली मंडी में 650 टोकन कटे हैं। 20 हजार क्विंटल आवक हुई। हैफेड ने साढ़े सात क्विंटल खरीद की है। रेवाड़ी नई अनाज मंडी में मंगलवार को पहले दिन करीब 273 किसानों के गेट पास कटे थे। इनमें 6000 क्विंटल बाजरा की आवक हुई थी, जबकि 5 हजार क्विंटल बाजरा वेयरहाउस की तरफ से खरीदा गया था।
विज्ञापन

बुधवार को बाजरे की खरीद धीमी देखने को मिली है। फिलहाल आने वाले दिनों में किसानों की संख्या में दोगुना इजाफा देखने को मिल सकता है क्योंकि फसल की कटाई चल रही है। गौरतलब है कि रेवाड़ी व बावल मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन और कोसली मंडी में हैफेड की ओर से आढ़तियों के माध्यम से बाजरा खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





64 हजार किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन


इस बार बाजरे की खरीद के लिए 64 हजार किसानों ने 2 लाख 18 हजार 336 एकड़ रकबे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। एमएसपी पर उनका ही बाजरा खरीदा जाएगा, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। अभी राजस्थान से ही बाजरे की आवक हो रही थी, अब स्थानीय बाजरा की आवक हो शुरू हो चुकी है। बता दें कि पिछले सीजन में 83500 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया था जबकि इस बार 75 हजार हेक्टेयर में बाजरा बोया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed