फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today will held Archery, athlete, badminton and basketball trials

आज होंगे तीरंदाजी, एथलीट, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के ट्रायल

Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Today will held Archery, athlete, badminton and basketball trials
राव तुलाराम स्टेडियम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। राज्य के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 27 से 29 अगस्त तक खेल इंडिया यूथ की तर्ज पर 20 राज्य स्तरीय खेलों के लिए मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर ट्रायल होंगे। इन खेलों में 18 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभिन्न खेलों में 13 अगस्त तक अपने प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित स्थानों पर जमा करा सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण लगभग पिछले दो वर्षों से काई भी प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो पा रही थी। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के साथ ही खेल स्टेडियम में रौनक लौटेगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 18 वर्षीय खिलाड़ी जिनका जन्म 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ हो, वे प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता की प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

सात जिलों में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जिले स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। इसके तहत भिवानी में कबड्डी, फुटबाल, खो-खो व बाक्सिंग के मुकाबले होंगे। वहीं फरीदाबाद में हाकी, शूटिंग, एथलेटिक, लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार गुरुग्राम में तलवारबाजी और तैराकी, कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, रोहतक में वालीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और यमुनानगर में भारोत्तोलन व जिमनास्टिक के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को मिलेंगे ये पुरस्कार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों और टीम को पांच हजार रुपये, उपविजेता को तीन हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आज इन खेलों का होगा ट्रायल:
खेल तारीख स्थान
तीरंदाजी 10 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
एथलीट 10 व 11 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
बैडमिंटन 10 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
बास्केटबाल 10 अगस्त राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आज तीरंदाजी, एथलीट, बैडमिंटन व बास्केटबाल के ट्रायल होंगे। खिलाड़ी निर्धारित समय अनुसार अपने प्रमाणपत्र लेकर दिए गए स्थानों पर ट्रायल दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed