फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   To prevent deterioration in the quality of education, special attention will be given to the learning and writing work of children.

शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट रोकने के लिए बच्चों के लर्निंग और लेखन कार्य पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
To prevent deterioration in the quality of education, special attention will be given to the learning and writing work of children.
नगराधीश रोहित कुमार सक्षम योजना की समीक्षा बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए नगराधीश रोहित कुमार ने कहा कि सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों के अध्ययन स्तर में सुधार लाने के लिए ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में किसी भी प्रकार की गिरावट न हो, इसके लिए कक्षा के अनुसार लर्निंग लेवल और लेखन कार्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीटीएम सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में सक्षम हरियाणा योजना की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सक्षम हरियाणा योजना के तहत बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए सभी शिक्षक काम में तेजी लाएं। उन्होंने सभी बीईओ और एबीआरसी को निर्देश दिए कि नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि छात्र जिन विषयों में कमजोर हैं उनका रिवीजन करवाएं और टेस्ट लें। जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा है, ऐसे स्कूलों के लिए शिक्षा अधिकारी प्लान बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम ने कहा कि विषय विशेषज्ञ अध्यापक द्वारा विषय वार सैंपल पेपर तैयार किए जाएं तथा बोर्ड के पिछले साल के पेपर के आधार पर तैयारी करवाई जाए, ताकि परीक्षाओं में बच्चों को कोई परेशानी न आए। इसके लिए बच्चों को मोटिवेट किया जाए। उन्होंने स्कूल मुखियाओं से कहा कि अपने स्कूल स्तर पर प्रगति की बारीकी से निगरानी करें। साथ ही सभी एबीआरसी उनके संबंधित स्कूलों के लिए रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि जिले में जटिल अभ्यास को सक्षम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अमन वालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed