{"_id":"664504559578809be50c9174","slug":"to-further-strengthen-the-country-it-is-necessary-to-make-modi-prime-minister-for-the-third-time-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-204493-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को और ज्यादा मजबूती देने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को और ज्यादा मजबूती देने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी : यादव
Thu, 16 May 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेरली कलां में जनसभा के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकारते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ड
रेवाड़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के संयोजन में बेरली कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर करने पहुंचे। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, गांवों के सरपंचों और विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार अभिनंदन किया।
समारोह में कांग्रेस और जजपा छोड़कर कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सभी का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, मोहन यादव ने कोसली को सैनिकों और बलिदानियों की धरती बताते हुए कहा कि यहां के सैनिकों ने हर मोर्चे पर देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है। सैनिकों की खान की इस धरती ने कई बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश बुलंदियों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। देश को और ज्यादा मजबूती देने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अरविंद यादव के समर्थन में वोट की अपील की।
तेज हवा से रैली स्थल पर पंडाल का टेंट उखड़ा
सुबह साढ़े 11 बजे तेज हवा के कारण रैली स्थल पर पंडाल का टेंट उखड़ने के कारण कुछ देर के लिए आफरातफरी भी मच गई, लेकिन उसके बाद टेंट को दोबारा से खड़ा कराकर कार्यक्रम शुरू कराया गया। रैली का समय सुबह 10 बजे का रखा गया था। रैली दोपहर 1 के बजे के बाद ही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
कोसली से भाजपा जीती थी एकतरफा
कोसली विधानसभा सीट रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अधीन आती है। यहां से भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने एक बार फिर डाॅ. अरविंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कोसली ऐसी सीट रही, जिसने भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा वोट किए और 75 हजार की लीड देने की वजह से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव हार गए थे।